खलिहान की जमीन पर दबंगों द्वारा किया जा रहा कब्जा तहसीलदार ने हटवाया।
तहसीलदार ने बनकटा प्रधान सहित छह के खिलाफ मुकदमा कराया दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटा गांव में दबंगों द्वारा खलिहान की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। जिसको तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा कब्जा हटवाया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है तो वही इसके बावजूद अवैध कब्जा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटा गांव में देखने को मिला जहां बकरीद के दिन खलिहान के नाम से दर्ज भूमि पर राम कुंवर पुत्र राम सूरत व संजय,संत विजय,राम विजय पुत्रगण राम कुंवर व कमली पत्नी राम कुंवर द्वारा एक राय होकर टैक्टर लिंटर की मशीन व लगभग 20 मजदूरों के साथ खलिहान की भूमि पर परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में निर्माण कार्य कराना शुरू किया।अवैध निर्माण की सूचना जैसे ही गांव के अजय यादव को हुई तो उसने अपने मोबाइल से तहसीलदार को हो रहे अवैध कब्जा की सूचना दी गई। इसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और कार्य को रुकवाते हुए ग्राम प्रधान सुनीता से कहा कि तत्काल लेबरों को बुलाकर अवैध निर्माण को गिराने के लिए कहा लेकिन प्रधान द्वारा 3 घंटे तक आनाकानी करती रही। इसके बाद तहसील प्रशासन ने जहां स्वयं अवैध निर्माण को लेबरों को बुलवाकर गिराने का कार्य किया। वही मौके से मलवा भी हटवाये वही तहसील प्रशासन ने बनकटा गांव की प्रधान सुनीता यादव पत्नी दिनेश यादव के साथ ही राम कुंवर,संजय,संत विजय, राम विजय,कमली के ऊपर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराई धारा 147/ 188/3,5 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने के बाद कब्जा धारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
No comments:
Post a Comment