प्रदेश में जमीदारी व्यवस्था लागू करना चाहती है सरकार।
बंजारों की जिंदगी जी रहा है बासफोर समाज।
गरीब समाज सेना पार्टी ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में शुक्रवार को डीएमएन गरीब समाज सेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवधेश बागी मुर्दहवा की अगुवाई में प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी सगड़ी को मांग पत्र सौंपा।
प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह को पत्रक देकर कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी बांसफोर समाज के लोग बंजारों जैसी जिंदगी जीने को विवश हैं। शिक्षा,स्वास्थ्य, आवास,शौचालय,नौकरी के साथ किसी भी क्षेत्र में इस समाज की सहभागिता नहीं है। अब समाज जाग चुका है। हम अपने अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। बीएमएन गरीब समाज सेना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बागी ने कहा संविधान में जनता को दिए गए मौलिक अधिकारों में अभिव्यक्ति की आजादी भी है। शासन और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना किसी भी नागरिक का अधिकार है। किसान विरोधी एवं जन विरोधी वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रदेश में जमीदारी व्यवस्था लागू करना चाहती है। इन समस्याओं को लेकर 23 अगस्त को तहसील पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमोद कुमार,भास्कर, राजकुमार,किशोरी लाल,जुगनू, रमेश कुमार,सूर्यभान,लक्ष्मण प्रसाद,विनोद कुमार,बृजेश कुमार,सुरेंद्र,नीबूलाल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment