चेयरमैन जीयनपुर ने जर्जर तारों को बदलने की उठाई मांग।
विद्युत उपखंड अधिकारी जीयनपुर को पत्रक सौंपा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के चेयरमैन हरिशंकर यादव ने विद्युत आपूर्ति की बिगड़ी व्यवस्था को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को विद्युत उपखंड अधिकारी जीयनपुर को पत्रक सौंप कर विद्युत तारों को बदलने की मांग की। सोमवार को एसडीओ जीयनपुर को मांग पत्र सौंपते हुए चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत के नौशहरा वार्ड के लोग कमर्शियल बिजली का भुगतान करते हैं। लेकिन उन्हें विद्युत ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति की जाती है। जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र के पूर्वी फीडर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसी फीडर से नगर पंचायत के नौशहरा वार्ड के लोगों को भी बिजली मिलती है। एक तो बिजली कम मिलती है दूसरे नौशहरा मुहल्ले का विद्युत तार काफी पुराना लगा हुआ है। जिससे वह जर्जर हो गया है। विद्युत आपूर्ति होते ही आए दिन तार आपस में टकरा कर टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं। नतीजन लोगों के जान का खतरा भी बना रहता है। चेयरमैन ने बताया कि जब हमारी नगर पंचायत की नौशहरा वार्ड के लोग नगरीय बिजली का बिल जमा करते हैं तो उन्हें ग्रामीण क्षेत्र से बिजली क्यों सप्लाई की जाती है। विद्युत की नियमित आपूर्ति के लिए तारों का तुरंत बदला जाना आवश्यक है।
No comments:
Post a Comment