आठवीं अनुसूची में शामिल होगी अपनी भोजपूरी: दिनेश लाल यादव
सगड़ी विधानसभा में जगह-जगह हुआ सदर सांसद का स्वागत
जनपद की सड़कों की बदलेगी सूरत।
सगड़ी।
सगड़ी अपनी भोजपूरी को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है।और ऐसा विस्वास है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अति शीघ्र यह शुभ सूचना भोजपुरी भाषियों को मिल जाय यह कहना था आजमगढ़ सदर सांसद भोजपुरी सूपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का वह सोमवार को सगड़ी विधानसभा के जीयनुपर में पत्र प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
आजमगढ़ सदर लोकसभा के उपचुनाव में कमल खिलाने वाले भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर सांसद को सगड़ी विधानसभा में भ्रमण कार्यक्रम था। अंजानशहीद,बागखालिस, सगड़ी तहसील के बाद जीयनपुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता थिरकते नजर आये। जीयनपुर चौक से सदर सांसद ने पदयात्रा करते हुये जनता का आभार प्रकट किया व हजारों नगर वासियों की मौजूदगी में उन्होने प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसी दौरान सैकड़ों महिलायें, युवतियों व युवाओं की भीड़ नजर आयी। भाजपा कार्यक्रता ज्ञानेंद्र मिश्रा के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जब पत्र प्रतिनिधियों ने यह प्रश्न किया कि अब तो तमाम भोजपूरी के सिने स्टार संसद में पहुंच चुके हैं। ऐसे में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कब पूरी होगी जिसका जवाब देते हुये सदर सांसद ने कहा कि हमारे दो बड़े नेताओं मनोज तिवारी जी व रवि किशन जी ने इस बाबत प्रधानमंत्री जी से वार्ता की कुछ तकनीकी समस्यायें हैं। कई भाषाओं के आवेदन पड़े हैं आशा है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शीघ्र ही भोजपुरी आठवीं अनुसूची में शामिल होगी।अपनी विजय का श्रेय उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दिया उन्होने कहा कि उनकी जीत भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों की जीत है। आजमगढ़ के विकास के सवाल पर उन्होने कहा कि अब तक जितने लोग भी यहां से जीत कर गये उन्होने केवल धोखा देने का काम किया है। सांसद के रूप में अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुये उन्होने कहा कि जनपद का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी व आजमगढ़ में सबसे पहले आजमगढ के अंदर की सड़कों पर काम होगा। इस दौरान अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा,ज्योति मिश्रा,मारकण्डेय मिश्रा,राधेश्याम कनौजिया,मनोज जायसवाल,मनोज श्रीवास्तव,जे पी सिंह,दिवाकर सिंह,नागेंद्र पटेल, शिवगोपाल जायसवाल,रूपम तिवारी,संजय मोदनवाल,लालू जायसवाल, आलोक चौरसिया,अमित पटवा, खटालू सिंह,बांके,संतोष श्रीवास्तव,सुनील सोनी,पारस तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment