Thursday, July 7, 2022

त्योहारों को भाईचारे और शांति ढंग से मनाएं::यादवेंद्र पान्डेय कोतवाल

त्योहारों को भाईचारे और शांतिमय ढंग से मनाएं।

कांवरियों को नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत।

कुर्बानी कर गढ्ढो में कचड़े को डाले और ढके। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें निर्देशित किया गया कि कुर्बानी के दिन किसी भी दशा में सड़क पर नमाज ना पढ़ी जाय,न ही कोई अन्य आयोजन किया जाए। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं की जाएगी। श्रावण मास में जाने वाली कांवरिया यात्रा कुशल संपन्न कराने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित नेहाल मेंहदी ने कहा कि नगर पंचायत में कई जगह पर पाइप लाइन के लीकेज का मामला उठा। कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि त्योहारों को शांति ढंग से मनाएं यदि कहीं से दिक्कत आ रही है तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं शांति समिति की बैठक में ज्ञानेंद्र मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर हरिशंकर यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ पारसनाथ सोनकर,मनोज कुमार चौरसिया,छोटू यादव,गुड्डू प्रधान,जयराम पटेल,दीपक गुप्ता,अनवार अहमद,संजय यादव,वसीम प्रधान,अरुण सिंह,वहाब खान आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment