अपहरण के फरार आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया कार्यवाही।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। जीयनपुर कोतवाली के चकअजीज लछिया निवासी संजय राजभर पुत्र मुन्ना ने नवंबर 2021 में गांव की ही एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया था। नाबालिग लड़की के पिता ने संजय राजभर के खिलाफ भादवि की धारा 363/ 366 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उप निरीक्षक मदन कुमार गुप्ता ने गुरुवार को संजय राजभर के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की। उप निरीक्षक मदन गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही संजय राजभर फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद भी हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की नोटिस जारी की गई है। इसके बाद भी आरोपित हाजिर नहीं होता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment