Thursday, July 7, 2022

संचारी रोगों से बचाव का उपाय बताएंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्री।

संचारी रोगों से बचाव का उपाय बताएंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्री।
 
ब्लॉक परिसर में किया गया प्रशिक्षित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संचारी रोगों से बचाव के उपाय का प्रशिक्षण दिया गया। बरसात में डायरिया,डेंगू और हैजा जैसी बीमारियां फैलने लगती हैं। इसके लिए 3 माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जुलाई में नवजात शिशुओं को स्तनपान,अगस्त माह में अन्नपान और सितंबर माह में पोषण की जानकारियां कराई गई। प्रशिक्षक उमेश पांडे,उषा वर्मा,निर्मला सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री गांव में जाकर लोगों को साफ-सफाई बरतने की जानकारी देगी। साथ ही पानी इकट्ठा ना हो इसकी भी हिदायत दी जाएगी। नवजात शिशुओं के संरक्षण में क्या क्या सावधानियां बरती जाएं इस पर विशेष जोर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment