दबंगों के हौसले बुलंद मामूली विवाद के बाद दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडे से पीटकर किया बुरी तरह घायल।
दिनदहाड़े युवक को मारपीट कर नहर में फेंका।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति को निजी हॉस्पिटल में कराया भर्ती।
घायल युवक के भाई के द्वारा चार लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया,पुलिस ने दो लोगों को उठाया।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के रजादेपुर नहर पुलिया के पास कुछ लोगों ने शाम 6:00 बजे के लगभग दिन गुरुवार को मामूली कहासनी को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर अधमरा अवस्था में रजादेपुर नहर के पुलिया में फेंककर भाग गए। घायल युवक अंश सिंह पुत्र विजयपाल सिंह उम्र 20 साल निवासी बड़ागांव पुनापार के रूप में हुआ है। मारपीट की सुचना जैसे ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मिली तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल युवक को जीयनपुर के नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि चार युवकों ने एक युवक को मारपीट कर यूपी 50 बीपी 6226 नंबर की मोटरसाइकिल से रजादेपुर की तरफ भाग गये। घायल युवक के बड़े भाई के द्वारा जीयनपुर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के घर दबिश देकर दो युवकों को उठा कर पुछताछ कर रही है। वहीं कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया की मारपीट कि घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment