Saturday, October 17, 2020

जीयनपुर कोतवाली में पराली जलाने का मुकदमा हुआ दर्ज।

जीयनपुर कोतवाली में  पराली जलाने का मुकदमा हुआ दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ  पराली जलाने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार लेखपाल मदन मोहन राय ने मुहम्मदपुर गांव निवासी बरसाती पुत्र श्यामलाल के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही पुलिस ने धारा 188 , 278 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति हुई है। वहीं अन्य  किसानों को भी डर सताने लगा है कि अगर हम लोग पराली जलाएंगे तो हम लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो सकता है।  शासन-प्रशासन द्वारा  सभी एसडीएम तहसीलदारों को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी कोई भी किसान पराली जलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही इसकी जिम्मेदारी कानूनगो  लेखपाल और गांव के प्रधान को भी सौंपी गई है। अगर कोई पराली जलाता है तो उसकी सूचना दें और उसके खिलाफ कार्रवाई करें। अगर उस पर कार्रवाई नहीं होती है तो संपूर्ण जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल और प्रधान की होगी ।

No comments:

Post a Comment