11 हजार हाईटेंशन तार के चपेट में आने से कंबाइन चालक की मौत।
फोरमैन भी गंभीर रूप से घायल नजदीकी अस्पताल में भर्ती।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंबाइन मशीन के चालक की जिला अस्पताल आजमगढ़
ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वही कंबाइन मशीन का फोरमैन बुरी तरह से झुलस गया। जिसको ग्रामीणों की मदद से नजदीकी नारायण हास्पिटल चुनहवा में भर्ती कराया गया। जीयनपुर क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी कलामुद्दीन पुत्र अब्दुल कयूम की कंबाइन मशीन का चालक जोनी निवासी अंबरपुर थाना बिलासपुर, जिला रामपुर सुबह 9: 00 बजे के करीब धान की कटाई के लिए कंबाइन लेकर जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में कंबाइन मशीन आ गई। जिसमें चालक जोनी की सदर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही कंबाइन मशीन का फोरमैन अख्तर अली बुरी तरह से झुलस गया। जिसकों ग्रामीणों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए भेज दिया। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मृतक व्यक्ति के परिवार को सुचना दें दिया गया है।
No comments:
Post a Comment