Thursday, October 29, 2020

विकलांग महिला ने कानूनगो पर घूस मांगने का लगाया आरोप।

विकलांग महिला ने कानूनगो पर घूस मांगने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला निवासी शीलावती पुत्री स्वर्गीय सुदेशी मौर्य गुरुवार को तहसील परिसर में पहुंचकर क्षेत्रीय कानूनगो वीरेंद्र कुमार मिश्रा पर रिश्वत माँगने का आरोप लगाया। उच्चाधिकारियों को खोज रही उक्त महिला ने अपने बयान में बताया कि में अपने निजी जमीन पर शौचालय बनवा रही हूं। गांव के ही 3 लोग उस शौचालय को महीनों से लगातार रोक रहे थे। जीयनपुर पुलिस ने दो लोगों को थाने पर भी लायी। महिला ने बताया कि एक शिकायती पत्र तहसील में हमने दिया। उस प्रार्थना पत्र को सीओ सगड़ी ने जीयनपुर पुलिस को मौके पर शान्ति बनाये रखने का आदेश दिया। साथ ही तहसीलदार सगड़ी ने उसी प्रार्थना पत्र पर लिखा है कि जाँच करायी गयी। आवेदक द्वारा खुद के जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। सारी कवायद के बाद भी विपक्षी शौचालय नहीं बनने दे रहे है। जमीन की पैमाइश के लिए कह रहे है। पैमाइश के लिए पाँच हजार रुपये की माँग करने का आरोप विकलांग शिलावती ने कानूनगो पर लगाया। धन माँगने की शिकायत पर तहसीलदार सगड़ी ब्रिजेंद्र उपाध्याय से पीड़ीत को सामने कर बात की गयी। तो कानूनगो को फोन कर तहसीलदार ने फटकार लगायी।पीड़िता की समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। पीड़िता के साथ उसका इकलौता भाई सुखराम मौर्य भी था।

No comments:

Post a Comment