Tuesday, October 20, 2020

जीयनपुर पुलिस ने नगर में किया फ्लेग मार्च।

जीयनपुर पुलिस ने नगर में किया फ्लेग मार्च।

पीएसी के जवानों के साथ सीओ के नेतृत्व में निकाला फ्लेग मार्च।

दुर्गा पूजा सहित आदि त्योहारो में शांति बनाए रखने को निकाला फ्लेग मार्च।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा नगर पंचायत जीयनपुर के विभिन्न वार्डों में पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की वहीं दूसरी तरफ फ्लैग मार्च के दौरान एक बार लोग पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए देखकर शहम उठे कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई है। पर जब पीएसी के जवान सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव एव कोतवाल नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में जीयनपुर नगर क्षेत्र के अजमतगढ़ मार्ग, आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग, आदि से होते हुए जब नगर क्षेत्र में धमके तो लोगों को एहसास हुआ कि दुर्गा पूजा और आने वाले आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस का फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इस दौरान दर्जनों की संख्या में जीयनपुर पुलिस के एसआई, सिपाही और पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने के लिए संदेश दिया। यह भी एहसास कराया की त्योहार के समय यदि किसी प्रकार की घटना हुई तो उसे हम हल्के में नहीं लेंगे और कठोर कार्यवाही करेगे,सी ओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने बताया कि यह फ्लैग मार्च दुर्गा पूजा आदि त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया है जो नगर के समस्त क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति बनाए रखने की लोगों से अपील की गयी है।

No comments:

Post a Comment