Thursday, October 8, 2020

बीएलओ को हटाने को लेकर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

बीएलओ को हटाने को लेकर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

प्रधान पर दर्ज मुकदमा वापस लेने एव बीएलओ को हटाने की मांग।

बीएलओ पर मतदाता सूची में नाम संशोधन पर पैसा मांगने का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत देवा पार गांव के ग्रामीणों ने दोपहर लगभग 1:30 बजे तहसील पर दर्जनों की संख्या में प्रधान देवा पार के समर्थक पुरुष और महिलाएं पहुंचकर तहसील पर जमकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए गांव में ड्यूटी पर लगाई गई। बीएलओ सुशीला यादव को हटाने की मांग एवं प्रधान पर से मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर को ज्ञापन सौंपा।
वही 2 दिन पूर्व देवापार के प्रधान द्वारा गांव में भरौली प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत शिक्षा मित्र सुशीला यादव को फोन पर बुलाया गया और बीएलओ ने आरोप लगाया कि मेरे साथ मारपीट की गई और अभद्रता की गई। जिस पर सुशीला द्वारा उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर उक्त प्रधान पर कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने जीयनपुर कोतवाली को निर्देशित करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही थी। जिस पर बुधवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। 
उसे लेकर गुरुवार को तहसील पर दर्जनों की संख्या में महिलाएं पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए गुहार लगाई कि बीएलओ की ड्यूटी गांव से हटाई जाए जो धन उगाही मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पैसा मांग रही हैं। जो ठीक नहीं है एवं प्रधान पर गलत आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराई है। ऐसे कर्मचारी को गांव में बीएलओ पद पर कार्यरत रहते हुए निष्पक्ष चुनाव कराया जाना संभव प्रतीत नहीं होता। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की प्रदर्शन व नारेबाजी करने वालों में प्रधान संजय राम,गुड़िया,बच्ची देवी,परमी देवी,सुशीला,आशा,लीलावती,रामावती,सोनमती,रामदुलारी,आदिमहिलाएं शामिल थी।

No comments:

Post a Comment