सरकार ने बारह वर्ष के कार्यकाल में स्थापित किया अद्वितीय कीर्तिमान::ध्रुव सिंह।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लाटघाट में निकली पदयात्रा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के लाटघाट बाजार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और उनकी उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। लाटघाट शुभोत्सव मैरिज हॉल से मिश्रपुर, राजघाट भ्रमण करते हुए प्रमुख आवास पर पदयात्रा समाप्त हुई, जहां जनसभा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को गिनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित किया है। गरीब कल्याण, किसान सम्मन निधि,उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत और हर घर जल जैसी योजनाएं संचालित की है। जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम जैसे कार्यकर्ताओं की है। पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जन योजनाओं से लाभान्वित करना हमारा दायित्व है। पूर्व विधायक वंदना सिंह और घनश्याम पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, किसने की आय बढ़ाने और गरीबों के जीवन स्तर सुधारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र सिंह पटेल और ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर दिवाकर सिंह,मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार राय,परितोष जायसवाल,रामाश्रय राय, चंद्रशेखर सिंह,आलोक श्रीवास्तव,अरुण कुमार श्रीवास्तव और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment