अधिवक्ता दबे कुचले समाज को लड़कर दिलाता है न्याय=गुड्डू जमाली
अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि अधिवक्ता समाज की और अटूट कड़ी है। वह समाज के दबे कुचले लोगों को लड़कर न्याय दिलाता है। वह ऐसे लाचार और बेबस लोगों की लड़ाई लड़कर न्याय दिलाता है जिनके आगे पीछे कोई नहीं रहता। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ता देश की न्याय प्रणाली में योगदान देकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि वकालत केवल एक पेशा नहीं है बल्कि यह जन सेवा का माध्यम है। अच्छी सोच वाले अधिवक्ता समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय,समाज सेवी ओंकार नाथ राय ने अधिवक्ताओं की समाज के प्रति भूमिका पर प्रकाश डाला। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयराम यादव,मंत्री संतोष कुमार राय,कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला,उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे,तारकेश्वर राम,एव राधेश्याम मिश्रा,सह मंत्री मोहम्मद नासिर,रविंद्र कुमार गौतम,विपिन कुमार तिवारी सहित सभी 11 कार्यकारणी सदस्यों को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मणिकेश्वर मिश्र ने शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर शहाबुद्दीन खान,अविनाश राय सोनू, अनुराग यादव,प्रेम शंकर यादव,आशीष मिश्रा,अनिल सिंह,सन्तोष कुमार, संजय कुमार,रवि प्रकाश गौतम,भीम यादव,मनीष राय,पंकज द्विवेदी,दुर्गेश तिवारी,सन्तोष सिंह टीपू, मुकेश कुमार राय,सुर्यभान सरोज,सुर्यभान यादव,अरुन सिंह आदि लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने किया।
No comments:
Post a Comment