Monday, June 15, 2026

सरदार सेना की न्याय यात्रा पहुंची सगड़ी तहसील एसडीएम को सौंपा मांग पत्र।

सरदार सेना की न्याय यात्रा पहुंची सगड़ी तहसील एसडीएम को सौंपा मांग पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेश की राजनीति व व्यवस्था परिवर्तन के साथ संवैधानिक मूल्यों,सामाजिक न्याय,महिलाओं की भागीदारी, रोजगार की व्यवस्था, बढ़ते अपराध और अन्याय अत्याचार के खिलाफ सरदार सेना द्वारा निकली न्याय यात्रा सोमवार को सगड़ी तहसील पहुंची। सरदार सेना के संस्थापक डॉक्टर आर एस पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की।तहसील परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सभा में सरदार सेना के संस्थापक डॉ.आर एस पटेल ने कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोका जाए,महिलाओं का प्रतिनिधित्व सांसद व विधानसभा में आबादी के आधार पर पचास फीसदी सुनिश्चित किया जाए,ओबीसी महिलाओं के लिए विशेष कोटा निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जाति जनगणना के वादे के मुताबिक अविलंब जातीय जनगणना कराकर सभी वर्गों को एक वर्ग के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। एक देश एक शिक्षा के फार्मूले के तहत समान शिक्षा और मुफ्त शिक्षा का नियम लागू किया जाए। जिससे विभिन्न संस्थाओं में पिछड़े व दलित विद्यार्थियों के साथ हो रहे  अमानवीय व्यवहार को तत्काल रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस दिशा में सार्थक कदम नहीं उठाएगी तो सरदार सेना गांव-गांव जन क्रांति के माध्यम से प्रदेश में एक बड़ा जन आंदोलन करने के लिए तैयार है। हक है हमारा हम ले कर रहेंगे। किसी भी हालत में हम झुकने वाले नहीं है। इस अवसर पर डॉक्टर जगदीश्वर, राममूरत,सुरेश वर्मा,विद्यासागर पटेल,परमानंद पटेल, विजय पटेल,संजय पटेल,भोला,संदीप कुमार,ओम प्रकाश सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment