Saturday, June 6, 2026

ताल सलोना को पक्षी विहार बनाए जाने को लेकर फूलन सेना के लोगों ने महापंचायत कर किया विरोध प्रदर्शन।

ताल सलोना को पक्षी विहार बनाए जाने को लेकर फूलन सेना के लोगों ने महापंचायत कर किया विरोध प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी ताल सलोना को पक्षी विहार बनाए जाने को लेकर फूलन सेना के लोगों ने महा पंचायत कर किया विरोध प्रदर्शन।फूलन सेना के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से मांग की है की ताल सलोना में पक्षी विहार ना बनाया जाए जिससे हजारों निषाद परिवारों की रोजी रोटी छिन जायेगी और लोग भुखमरी की कागार पर आ जाएंगे। जहां एक सप्तह पूर्व वन विभाग और राजस्व की टीम द्वारा ताल सलोंना के 10000  हैकटेयर के क्षेत्रफल का सीमांकन कर कर जगह निशानदेही कर दी है जिसको लेकर निषादों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।जहां शनिवार को फूलन सेना के सैकड़ों लोगों ने ताल सलोंना पंप कैनाल पर पहुंचकर महा पंचायत करते हुए निर्णय लिया की जिलाधिकारी आजमगढ़ और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर बनाए जा रहे हैं पक्षी बिहार का विरोध किया जायेगा और यदि सरकर द्वारा मनमानी ढंग से बिना हमारी बात सुने यदि करवाई की गई तो हम इसके लिए धरना प्रदर्शन आदि करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पुरी जिम्मेदारी अधिकारियों और सरकार की होगी। इस दौरान रमेश निषाद,हिरालाल निषाद सत्यदेव,साधु निषाद,सुरेंद्र, दुलारे,चंद्रदेव,रामसरन,धमेंद्र साहनी,रमेश साहनी,चंद्रबली, सुखदेव साहनी,रामकरन आदि लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस संबंध में फूलन सेना के मंडल अध्यक्ष रमेश निषाद ने बताया की सरकर द्वारा हमारी रोजी रोटी छिनने का प्रयास कर ताल सलोंना को पक्षी बिहार बनाया जा रहा है जिसका हम पुरजोर विरोध कर रहे हैं और आगे भी कर कर इसको हर हल में निरस्त कराया जाएगा जिससे की हमारे सैकड़ों निषाद लोगों के रोजी रोटी ना छीनी जाए।

No comments:

Post a Comment