लेखपाल संघ ने समस्याओं को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
6 सूत्रीय मांग पत्रक सौंपकर निस्तारण की मांग आंदोलन की दी चेतावनी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
लेखपाल संघ आजमगढ़ ने लेखपालों की समस्या को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 6 सूत्रीय मांग पत्रक सौंपकर निस्तारण की मांग आंदोलन की दी चेतावनी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ आजमगढ़ अध्यक्ष दिलीप पाठक व मंत्री उपेंद्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा को 6 सूत्रीय मांग पत्रक सौंपा जिसमें लेखपालों की समस्याओं उच्च न्यायालय में रिट याचिका निस्तारण में लेखपालों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। जिसमें प्रति रिट 10 से 15 हजार रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ता है वहीं लेखपालों का स्थानांतरण किया जा रहा है जो मेहनती लेखपाल हैं उनके मनपसंद स्थानांतरण नहीं हो पा रहा स्थानांतरण से लेखपालों में असंतोष व्याप्त है जनपद व तहसील मुख्यालय पर कार्यालय में और पटल पर सहायक के रूप में लेखपालों से कार्य लिया जा रहा है जिन्हें तत्काल और मुक्त करने और लेखपालों के विरुद्ध अवैध कब्जे को लेकर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ अंश निर्धारण वी खसरा फिटिंग में आ रही तकनीकी समस्या के बावजूद भी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है को लेकर 6 सूत्री मांग पत्रक देकर निस्तारण की मांग की वही कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर लेखपाल आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस दौरान दर्जनों की संख्या में लेखपाल संघ के पदाधिकारी व लेखपाल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment