Thursday, June 4, 2026

छोटे बड़े सभी व्यापारी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराए एव असुविधा से बचे::जे बी सिंह

छोटे बड़े सभी व्यापारी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराए एव असुविधा से बचे::जे बी सिंह

व्यापारियों संग बैठक संवाद कर व्यापारियों के समस्याओं पर विचार विमर्स।

व्यापारी हर हाल में कराए रजिस्ट्रेशन और उठाएं लाभ और सुविधाओं से बच्चे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार को व्यापार कर द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन व्यापर कर उपायुक्त अनुभाग पांच आजमगढ़ जे बी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें दर्जनों व्यापारियों ने प्रतिभाग किया और जानकारियां प्राप्त की। दौरान उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी पंजीयन करने पर जोर दिया जिससे कई समस्याओं से बचा जा सके।जिससे दुर्घटना बीमा के विषय में भी व्यापारियों को अवगत कराया, व्यापारियों को आ रही समस्याओं का समाधान करना,जीएसटी पोर्टल पर व्यापारियों का मोबाइल नम्बर, और ई मेल आईडी अपडेट करना,जीएसटी में व्यापारियों को प्रोत्साहित करना,जीएसटी कर्ताओ को जीएसटी पोर्टल ई इन डाईसिंग रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट आदि से सम्बंधित जानकारियां व्यापारियों से सम्वाद करना मुख्य उद्देश्य रहा। दौरान कई व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अधिकारी द्वय को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने जल्द कुछ निदान करने का आश्वासन दिया।दौरान असिस्टेंट कमिश्नर राजीव नयन तिवारी ने कहा कि व्यापारी को जब भी कहीं से किसी प्रकार की समस्या यदि हो तो जनपद व्यापर कर हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा है।यदि व्यापारी माल खरीदें तो उसकी रसीद अवश्य ले ले व माल जिस गाड़ी से आए उसका नंबर और जानकारी अवश्य प्राप्त करले जिससे की धोखाधड़ी से बचा जा सके। इसलिए व्यापारी स्वयं कई चीजों पर गम्भीरता से नजर रखे तो समस्याओं से बचा जा सकता है और व्यापारी छोटा हो चाहे बड़ा हर हाल में अपने जीएसटी नंबर पर ही माल खरीदें और जो व्यापारी अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं। वह रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले।
इस दौरान सहायक उपायुक्त व्यापार कर राजीव नयन तिवारी,राज्य कर अधिकारी हनुमान दीन सिंह,दिनेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नेहाल मेहदी,मनीष चौरसिया,आनन्द प्रकाश तिवारी,ज्ञानेंद्र मिश्रा,मनोज जायसवाल,विनोद जायसवाल,बब्बन मोदनवाल,डब्लु गुप्ता,एडवोकेट रमेश कुमार यादव, सुनील कुमार सोनी,शशि मोदनवाल,विनोद जायसवाल, आदि रहे।

No comments:

Post a Comment