Monday, November 16, 2020

जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कैदौली गांव में धार्मिक स्थल पर जुवा खेल रहे जुवारी के बारे में मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की जीयनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सात जुआरियों को रंगे हाथों जुवा खेलते समय पकड़ लिया। जिनके पास से एक गड्डी ताश के पत्ते व 24 सौ रूपये बरामद हुए जुआ खेल रहे अभियुक्त में शाहनवाज पुत्र मंजूर निवासी बाजार खास जीयनपुर, मोहम्मद तालिब पुत्र अब्दुल्ला निवासी बाजार खास जीयनपुर,राजेश प्रसाद पुत्र दुर्बल राम निवासी पुरुषोत्तमपुर कैथौली, मुकेश पुत्र लेरा निवासी पुरुषोत्तमपुर कैथौली, सूरज सोनकर पुत्र महंगू सोनकर निवासी पुरुषोत्तमपुर कैथौली, मंगल देव पुत्र रामबदन निवासी पुरुषोत्तमपुर कैथौली, ओमप्रकाश पुत्र रामनाथ निवासी पुनापार बड़ागांव को जुआ खेलते हुए पुलिस द्वारा घेरकर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गयें अभियुक्तों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

No comments:

Post a Comment