Wednesday, November 4, 2020

पूर्व विधायक की पूर्ण तिथि पर गरीबो असहायों को 1000 कम्बल वितरण।

पूर्व विधायक की पूर्ण तिथि पर गरीबो असहायों को 1000 कम्बल वितरण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा निवासी एवं गोपालपुर विधानसभा से बसपा के गोपालपुर से विधायक रहे पूर्व विधायक श्याम नारायण यादव की दूसरी पुण्यतिथि बुधवार को तहसील पर मनाई गई। जिसमें 1000 असहाय गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक के पुत्र सुभाष यादव ने कहा कि स्वर्गीय विधयक जी गरीब मजलूम और असहाय ,मजदूरों की आवाज उठाते रहते थे एवं जाति बिरादरी  से ऊपर उठकर उन्होंने सामाजिक सेवा की उसी परंपरा को में मुम्बई से वकालत छोड़ कर  आगे बढ़ाने का प्रयत्न कर रहा हूं। और सामाजिक सेवा करते हुए गरीब असहायों के लिए आजीवन तैयार रहूंगा एवं गरीबों को इस वर्ष कुल 10,000 कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व विधायक गरीब परिवार से रहते हुए व्यापार आदि कर कर राजनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचे जिसका श्रेय क्षेत्र की जनता व गरीब असहाय की आवाज को बुलंद करने का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ। उसी परंपरा को में आगे बढ़ाने का प्रयत्न कर रहा हूं और वकालत की पढ़ाई छोड़ कर में क्षेत्र की जनता के लिए गरीबों को सामाजिक सेवा कर रहा हूं। 
इस दौरान  दानिश खान एडवोकेट, सलाउद्दीन खान, मोहम्मद हसीन, अनुवाद सर्फ उद्दीन खान, अश्वनी मिश्रा,प्रमोद ,राम सरीख यादव प्रधान आदि रहे।

No comments:

Post a Comment