ठग महिला को दुकानदार ने पहचान किया पुलिस के हवाले।
10 महीना पहले एक महिला द्वारा सोनार के दुकान से 15 सोने का किल गायब कर दिया गया था।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ बाजार निवासी संजय वर्मा पुत्र स्व0 प्रेमशंकर वर्मा के सराफा की दुकान पर 10 महीना पहले एक महिला के द्वारा दुकानदार से सोने की किल दिखाने के लिए बोली दुकानदार द्वारा सोने का 15 किल महिला को दिया गया उस महिला के द्वारा इधर उधर की बातों में दुकानदार को लेकर 15 सोने का किल गायब कर ठग महिला फरार हो गई। ठग महिला का विडियों फुटेज दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार द्वारा ठग महिला का बहुत खोज बिन किया गया पर ठग महिला नही मिली। वही सोमवार की शाम 6:30 बजे के करीब अजमतगढ़ के सर्राफा व्यापारी द्वारा जीयनपुर बाजार में स्थित सराफा व्यापारी उमेश वर्मा पुत्र मुन्नू वर्मा के दुकान पर सोने का सामान निकलवा रहे थे। उसी दौरान उक्त ठग महिला उस दुकान पर कुछ सामान निकलवा कर देख रही थी। तबतक ठग महिला के ऊपर अजमतगढ़ दुकानदार की नजर पड़ गई। संजय वर्मा द्वारा उमेश वर्मा को बताया गया कि यह महिला ठग है। हमारे दुकान में 10 महीना पहले 15 किल सोने का देखने के बहाने गायब कर चुकी है। जिसका सीसी फुटेज कैमरे में कैद हैं। इस बात को सुनकर जीयनपुर के दुकानदार ने तत्काल महिला का तलाशी ली तो ठग महिला के पास से कुछ सामान बरामद हुआ। वही दुकानदार द्वारा ठग महिला को जीयनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सर्राफा दुकानदार द्वारा कोई भी तहरीर उस ठग महिला के खिलाफ नहीं दिया गया तो जीयनपुर पुलिस ने ठग महिला को 151 में चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment