Tuesday, November 17, 2020

अनिश्चित कालीन धरने बैठे भारत परिषद के सदस्य।

अनिश्चित कालीन धरने बैठे भारत परिषद के सदस्य।

विधवा की पट्टे की जमीन पर दबंगो का कब्जा।

कब्जा के लिए 15 वर्षो से भटक रही विधवा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव में गुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय बलजोर को लगभग वर्स्ष1991में गाटा संख्या 601 में आवासीय पट्टा दिया गया था। जिस पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया और उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। इसको लेकर तहसील और थाना पर कई बार इसकी गुहार विधवा द्वारा लगाई गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।जिसे लेकर भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने तहसील पर न्याय को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। वहीं दूसरी तरफ गुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय बलजोर को उक्त आवासीय पट्टा होने के बाद झोपड़ी डालकर उसमें गुजर-बसर कर रही थी पर वर्ष 2015 में गांव के कुछ दबंगों द्वारा जब उसकी झोपड़ी गिर गई तो वह अन्यत्र जाकर रहने लगी ।जब वह पुनः झोपड़ी बनाने के लिए पहुंच रही है तो दबंगों द्वारा उक्त भूमि पर उसे झोपड़ी बनाने से रोका जा रहा है।जिसको लेकर भारत परिषद द्वारा अनिश्चितकालीन धरना पर मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से बैठे हुए हैं। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि उक्त महिला को न्याय दिलाने के लिए जल्द ही एक टीम गठित की जाएगी और पूरे गांव में जितनी भी पट्टे व बंजर की जमीनें हैं ।उसे चिन्हांकित कर सुरक्षित किया जाएगा  और उक्त सरकारी जमीन से कब्जा हटाया जाएगा।धरना पर बैठने वालों में बेचू यादव,धनंजय चौबे,बैजनाथ राव,चंद्रजीत चौहान, अमरजीत राम,हरीश चंद्र गुप्ता,मुलायम चौहानपंकज चौहान,रामकरन आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment