Wednesday, November 11, 2020

सगड़ी तहसील क्षेत्र के सेठाकोली निवासी गुलरी देवी को न्याय दिलाने मैदान में उतरा भारत परिषद।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के सेठाकोली निवासी गुलरी देवी को न्याय दिलाने मैदान में उतरा भारत परिषद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव ने बुधवार को एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन देकर पीड़ित विधवा को न्याय दिलाने की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय बलजोर चौहान निवासी सेठाकोली थाना रौनापार को उसके गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने 2015 में घर से मारपीट कर जमीन और घर से बेदखल कर दिया ।प्रार्थिनी तभी से अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रही है। लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला।
भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव ने कहा है कि अगर 15 नवंबर तक विधवा के आवासीय पट्टे की जमीन और घर प्रशासन वापस नहीं दिला पाया तो भारत परिषद उसके साथ धरना प्रदर्शन में सहयोग करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी देखना है। शोषण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले बेचू यादव की आवाज प्रशासन के कानों में पहुचती है या नहीं। इस अवसर पर बेचू यादव के साथ चंद्र भूषण पांडे उमेश चन्द यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment