(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट: सर्वेश कुमार पांडेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
बिलरियागंज स्थानीय थाना रौनापार क्षेत्र के ग्राम मऊ कुतुबपुर निवासी पुलिस से रिटायर दीवान शिवजोर पुत्र सोपाल 68 साल ने 3:00 बजे भोर के करीब अपनी लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ कुतुबपुर निवासी शिवजोर ने सुबह 3:00 बजे के करीब अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली, शिवजोर के पास दो बच्चे राजेश और बृजेश थे। जिनकी 2 वर्ष पहले ही मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। दीवान शिवजोर ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी नीतू के साथ किया दूसरी पत्नी नीतू के साथ अपने गांव में अकेले रहते थे। उनकी बड़ी बहू बनारस में एसआई पद पर कार्यरत हैं। दूसरी बहू इनके पुत्र की मृत्यु हो जाने पर मायके चली गई। मौत की सूचना मिलते ही रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह का कहना है कि पारिवारिक उलझन में दीवान अक्सर परेशान रहा करते थे। वही उनकी पत्नी नीतू ने बताया कि रात में खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। में बगल के कमरे में सो रही थी। भोर में पटाखे जैसी आवाज हुई है। तब कमरे में जाकर देखा और अवाक रह गई। रौनापार थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने
के बाद ही वास्तविकता का पता लगाया जा सकेगा ।
No comments:
Post a Comment