आई पी एल खिलाड़ी ने जरूरत मन्दो में बाटी राहत सामग्री।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी
सगड़ी
सगड़ी लाकडाउन के पूर्व अपने गांव बासूपार आये आईपीएल खिलाड़ी सरफराज ने देश सेवा के बाद श्रमिक मजदूरों की सेवा के लिए उत्तरे मैदान में ।
रमजान के महीने में मानव धर्म का पालन करते हुए भूखे प्यासे दूसरे प्रांतों से आ रहे मजदूरों के लिए खोला राहत का पिटारा।
सरफराज खान ने ट्रकों से आ रहे लोगो को अपने सहयोगियों के साथ पानी केला बिस्किट नमकीन सेव लंच पैकेट का वितरण बृहस्पतिवार को सुबह से ही शुरू किया। उन्होंने ने बताया कि इससाल लाक डॉउन के कारण ईद न मानने का फैसला किया है। उसके बदले भूखे प्यासे व जरूरत मन्दो की मदद करना ही सच्चा धर्म है।
उन्होंने ने बताया कि यह कार्यक्रम याथ सम्भव चलता रहेगा। इस दौरान उनके पिता नोशाद व भाई तथा गांव के सहयोगी साथ रहे।
No comments:
Post a Comment