Thursday, May 21, 2020

आजमगढ़ जनपद में जांच रिपोर्ट में 15 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजीटिव आयी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
आजमगढ़ 21 मई-- जिलाधिकारी ने बताया कि 163 व्यक्तियों का दिनांक 15 व 16 मई 2020 को सैम्पल जांच हेतु गोरखपुर लैब में भेजा गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच रिपोर्ट में 15 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजीटिव आयी है, शेष 148 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त सभी 15 पाॅजीटिव (व्यक्ति) केस का कन्टैक्ट हिस्ट्री व ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी। 
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त 15 पाजीटिव केस तहसील लालगंज, फूलपुर व सदर क्षेत्र से संबंधित है। 



No comments:

Post a Comment