Thursday, May 21, 2020

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुल 1260 प्रवासी मजदूर/यात्री आये।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 21 मई-- कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से अब तक जनपद में 27 ट्रेनों के माध्यम से कुल 34457 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें आजमगढ़ के 17409 है, तथा अन्य जनपद के 17048 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
दिनांक 20 मई 2020 को प्रातः 10ः00 बजे लुधियाना से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुल 1344 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं, जिसमें आजमगढ़ के 1238 तथा अन्य जनपद के 106 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। दिनांक 20 मई 2020 को रात्रि 9ः30 बजे गाजियाबाद से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुल 1099 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें आजमगढ़ के 585 तथा अन्य जनपद के 514 हैं। इसी  क्रम में दिनांक 21 मई 2020 को प्रातः 2ः00 बजे एसडीआर बैंगलोर से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुल 1260 प्रवासी मजदूर/यात्री आये। जिसमें आजमगढ़ के 47 तथा अन्य जनपद के 1213 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। इसी के साथ ही 21 मई 2020 को प्रातः 8ः30 बजे लुधियाना से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुल 1309 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं, जिसमें आजमगढ़ के 1113 तथा अन्य जनपद के 196 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 

No comments:

Post a Comment