Monday, May 11, 2020

बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनका साथी गिरफ्तार, कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।



जौनपुर।
जौनपुर शहर के पचहटिया में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोजेक्ट मैनेजर ने बसपा के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह, उनके करीबी विक्रम सिंह समेत चार लोगों पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। लाइन बाजार थाने में देर रात केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूर्व सांसद के कालीकुट्टी स्थित आवास पहुंची। वहां से पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दूसरे आरोपी विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों को कड़ी सुरक्षा में लाइन बाजार थाने से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने धनंजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस दौरान पूर्व सांसद की ओर से बीमारी की दलील देते हुए राहत मांगी गई थी, जिसे मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया। जेल अधीक्षक को बीमारी संबंधी प्रार्थना पत्र भेजते हुए उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा है।
कोर्ट के बाहर धनंजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद यादव पर व्यक्तिगत द्वेष और ठेकेदारी के विवाद में साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। साथ ह उन्होंने एसपी की भी मिलीभगत बताई है।

No comments:

Post a Comment