Friday, May 22, 2020

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम/तहसीलदार को प्रतिदिन 5-5 ग्राम निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिये

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
आजमगढ़ 22 मई-- कोविड-19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर सायं समस्त एसडीएम/तहसीलदार के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम/तहसीलदार को निर्देश दिये कि कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में अधिक संख्या में प्रवासी मजदूरों का जनपद में आगमन हो रहा है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम/तहसीलदार को प्रतिदिन 5-5 ग्राम निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिये तथा ग्राम में जिन लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है, यदि वे बाहर घूमते हुए मिलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होने निर्देश दिया कि यह भी देखें कि यदि कोई व्यक्ति होम क्वारंटाइन है और उसके घर में जगह की कमी है तो उसको शेल्टर होम में रखें।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि उ0प्र0 सरकार के निर्देश के क्रम में सभी प्रवासी मजदूरों के अस्थाई राशन कार्ड बनाये जाने हैं, उसके लिए कोटेदारों का सहयोग लेकर जल्द से जल्द सूची फाइनल कर लें, जिससे कि प्रवासी मजदूरों का राशन कार्ड बनाया जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि ग्राम राजस्व समिति की बैठक कर लें, जिससे कि ग्राम स्तर पर ही छोटे-छोटे विवादों को निपटाया जा सके। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रवासी मजदूरों का चिन्हिकरण कर लें, जिससे कि जिनके पास आधार कार्ड नही है या अन्य प्रदेशों के रहने वाले हैं, उनका भी राशन कार्ड बनाया जा सके। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकाारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, सीएमओ डाॅ0 एके सिंह, समस्त एसडीएम/तहसीलदार उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment