Friday, May 29, 2020

महामृत्युन्जय डेण्टल कालेज मे मरीजों को भर्ती करने हेतु 48 बेड आज सांय तक पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह व विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से एल-1 हास्पिटल के समकक्ष बनाये जा रहे महामृत्युन्जय डेन्टल कालेज, चण्डेश्वर, इटौरा आजमगढ़ एवं कन्टंेमेण्ट जोन राजस्व ग्राम-खुदातपुर तहसील सदर, सैयद बाबा कालोनी, राजस्व ग्राम मुण्डा, तहसील सदर व राजस्व ग्राम-खलीलाबाद तहसील सदर का निरीक्षण किया गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि एल-1 हास्पिटल के समकक्ष अस्पताल में ऐसे मरीजों को रखा जाता है, जिसमें सर्दी, जुकाम, खाॅसी व बुखार के कोई लक्षण प्रतित नही होते है, व्यक्ति कोरोना से सक्रंमित रहते है। 
उन्होने महामृत्युन्जय डेण्टल कालेज मे मरीजों को भर्ती करने हेतु 48 बेड आज सांय तक इसोलेशन गाईड-लाइन के अनुसार पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जरूरत के अनुसार इसे आगे 100 बेड तक की व्यवस्था किया जायेगा। 
उन्होने कहा कि बेड की व्यवस्था, सेनेटाइजेशन का कार्य, किचन को जल्द से जल्द सक्रिय कराये। मेडिकल परीक्षण की पर्याप्त व्यवस्था की जाय।
जिलाधिकारी ने एल-1 समकक्ष हास्पिटल सीएचसी कोल्हुखोर व सीएचसी तरवां को जल्द से सक्रिय करने के निर्देश दिए। 
उन्होने कहा कि 100 शैय्या बैड अतरौलिया को एल-2 हास्पिटल के समकक्ष बनाया गया हे। जिसमें 08 बेड की व्यवस्था की गयी है। उन्होने महिलाओ के लिए रिर्जब रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा सैयद बाबा कालोनी राजस्व ग्राम मुण्डा तहसील सदर, राजस्व ग्राम खलीलाबाद तहसील सदर कन्टेनमेण्ट जोन का निरीक्षण किया गया। 
इसी के साथ ही विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार द्वारा कन्टेनमेण्ट जोन राजस्व ग्राम खुदातपुर तहसील सदर का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उन्होने कन्टेनमेण्ट जोन के निरीक्षण में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुध, फल, सब्जी, किराना के सामानों का डोर-टू-डोर उपलब्ध कराये। कन्टेनमेण्ट जोन में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा हेतु बाहर जा सकता है। इस क्षेत्र मंे कोई भी व्यक्ति न बाहर जाये और न ही बहारी व्यक्ति आये। उन्होने ग्राम निगरानी समिति को निर्देश दिए बराबर निगरानी करते रहे। उन्होने स्वास्थ्य विभाग कें अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यक्तियों के सैम्पल की जांच कराते रहे।
इस अवसर पर सीएमओ डा0 एके मिश्रा, एसीएमओ डा0 वाई के राय, एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment