Wednesday, September 10, 2025

नगर पंचायत अजमतगढ़ की पोखरियो की नीलामी से लाखों का प्राप्त हुआ राजस्व।

नगर पंचायत अजमतगढ़ की पोखरियो की नीलामी से लाखों का प्राप्त हुआ राजस्व।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में बुधवार को पोखरियों की नीलामी की गई जिसमें लाखों का राजस्व पोखरियों के नीलामी से प्राप्त हुआ। इन राजस्व का नगर पंचायत के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान होगा। पोखरियों की नीलामी में गाटा संख्या 444 को दुर्गा प्रसाद सोनकर ने सबसे उच्चतम बोली लगाकर 51 लाख 50000 रुपए में प्राप्त किया। जबकि गाटा 237 की नीलामी रामप्रवेश साहनी द्वारा उच्चतम बोली लगाकर 7 लाख ₹1000 में प्राप्त की।जबकि 792 गाटा संख्या पोखरी की नीलामी मनोज कुमार सोनकर ने उच्चतम बोली लगाकर 5 लाख 11हजार रुपए में प्राप्त की। गाटा संख्या 765 की नीलामी कन्हैया सोनकर ने चार लाख 21 हजार रुपए में उच्चतम बोली लगाकर प्राप्त की। जबकि गाटा संख्या 962 व 1007 की नीलामी मनोज साहनी द्वारा 3 लाख ₹10000 में उच्चतम बोली लगाकर प्राप्त की गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजमतगढ़ लल्लन राम यादव ने बताया कि जो सबसे उच्चतम बोली लगाए उसे पोखरी की नीलामी दी गई है। और नीलामी पारदर्शी तरीके से नियमों के तहत की गई है। इस दौरान अन्य पोखरियों की नीलामी अगले दिन कराई जाएगी जबकि मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता साहनी एवं प्रतिनिधि अजय साहनी और प्रधान लिपिक एकलाख अहमद एवं समस्त सभासद गढ़ मौके पर मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment