Wednesday, September 10, 2025

जीयनपुर चौक चक्का जाम करने वाले ग्यारह लोग नामजद और कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

जीयनपुर चौक चक्का जाम करने वाले ग्यारह लोग नामजद और कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

लोको पायलट की हत्या के बाद ग्रामीणों ने किया था जीयनपुर चौक जाम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नौशहरा वार्ड में लोको पायलट की हुई हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सोमवार को जीयनपुर चौक पर चक्का जाम करने के मामले में 11 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से लोग काफी सहमे हुए हैं।लोको पायलट की प्रेम प्रपंच में रविवार को हुई हत्या से आक्रोशित लोगों ने सोमवार की शाम जीयनपुर चौक को चक्का जाम कर दिया था। पुलिस ने चक्का जाम करने वाले दूधनाथ पुत्र रामेश्वर निवासी नौशहरा,दुर्गेश पुत्र रामबूझ निवासी नौशहरा,संजय सोनकर पुत्र रामसमुझ निवासी नौशहरा,भोला कुमार पुत्र सोहित कुमार निवासी नौशहरा,आशीष कुमार पुत्र गणेश कुमार निवासी नौशहरा,बृजेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी नौशहरा,गोलू कुमार पुत्र नौमी कुमार निवासी नौशहरा,संजू पुत्र अनिल कुमार निवासी नौशहरा,विजय शंकर यादव उर्फ भुवर पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी हसनपट्टी,कुंवर यादव पुत्र हंसा यादव निवासी जोल्हापुर,सोनू आर्या पुत्र रामसमुझ निवासी हनुमान नगर देऊपुर थाना जीयनपुर सहित कई अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

No comments:

Post a Comment