Wednesday, September 10, 2025

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी सपा= हवलदार यादव

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी सपा= हवलदार यादव 

सपा मुखिया के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नौशहरा वार्ड में पीट-पीटकर लोको पायलट की की गई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इसके लिए हम लोग कल ही उच्च अधिकारियों से मिलकर वार्ता करेंगे और आगे संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी।सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव और क्षेत्रीय विधायक डॉ0 एच एन सिंह पटेल के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से बुधवार को मिलने पहुंचे सपा प्रतिनिधि मंडल ने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जानबूझकर प्रशासन द्वारा पीडीए के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।हमें न्याय देने में हीला हवाली की जा रही है। परिवार के कमाऊ व्यक्ति लोको पायलट की जिस तरह से पीट- पीटकर हत्या की गई उसमें पुलिस की कार्यवाही भी संदेह के घेरे में है। पीड़ित परिवार के साथ पूरी समाजवादी पार्टी खड़ी है।सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने कहा कि जैसे ही मुझे इस घटना की जानकारी हुई माननीय नेता अखिलेश यादव को अवगत कराया। तत्काल इसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को पीड़ित परिवार से मिलने का निर्देश दिया और हर स्तर की मदद करने का भी आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में विधायक नफीस अहमद,अखिलेश यादव,पूजा सरोज,जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,सैनिक प्रकोष्ठ के उधम सिंह,राजेश यादव,जगदीश यादव आदि लोग रहे।

No comments:

Post a Comment