Wednesday, September 10, 2025

पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लेगी आजाद समाज पार्टी::बदरे आलम

पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लेगी आजाद समाज पार्टी::बदरे आलम

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नौशहरा वार्ड में लोको पायलट की पीटकर हुई हत्या की जानकारी और पीड़ित परिवार को मदद देने के लिए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ 14 सितंबर को परिवार से मिलेंगे।इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता बदरे आलम खान ने बताया कि लोको पायलट दुर्गेश की हत्या का मामला अत्यंतनिंदनीय है। दोषियों को किसी हाल में बक्सा नहीं जाना चाहिए। आजाद समाज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी है। 14 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलेंगे और उनकी हर स्तर की मदद और लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे।

No comments:

Post a Comment