Wednesday, September 17, 2025

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत,घर में मचा कोहराम,जांच में जुटी पुलिस।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आत्म हत्या या हत्या में उलझी जीयनपुर पुलिस,जांच का विषय है।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में बुधवार की शाम में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत।दाऊदपुर गांव निवासी दिप्ती 13 वर्ष पुत्री रामाश्रय यादव ने बुधवार को दूसरे तल के कमरे में गले में 
चाकू मारकर आत्म हत्या कर ली।         (मृतका दिप्ती यादव की फाइल फोटो)
मृतका एक भाई दो बहनों में सबसे छोटी थी। कक्षा 9 में पढ़ती थी।मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण चिराग जैन व सीओ सगड़ी अनिल कुमार बर्मा,उपनिरीक्षक कोतवाली जीयनपुर परमात्मा मिश्रा सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर नाबालिग लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।जीयनपुर पुलिस आत्म हत्या या हत्या को लेकर जांच में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। लड़की के पिता रामाश्रय यादव ने जीयनपुर कोतवाली में आत्म हत्या की तहरीर दी है।पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वही सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टीम की जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment