Saturday, April 13, 2024

पैमाइस के दौरान लेखपाल को पीटने वाले प्रधानपति सहित दो लोग गिरफ्तार।

पैमाइस के दौरान लेखपाल को पीटने वाले प्रधानपति सहित दो लोग गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के भुवना बुजुर्ग गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र मार्ग की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में लेखपाल रघुवंश सिंह की पिटाई करने वाले प्रधानपति श्याम अचल राजभर सहित दो लोगों को जीयनपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सगड़ी तहसील के ग्राम भुवना बुजुर्ग की प्रधान रीना देवी ने 4 अप्रैल 2024 को एसडीएम सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही अमरेश राय पर आरोप लगाया कि बिना सीमांकन के जेसीबी से कूड़ा निस्तारण केंद्र मार्ग से अत्यधिक मात्रा में मिट्टी निकाल ली गई है। जिससे रास्ते के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को स्वयं जाकर नियम के अनुसार समाधान करने का निर्देश चार अप्रैल 2024 को दिया था।एसडीएम के आदेश के क्रम में लेखपाल रघुवंश सिंह शुक्रवार को नापी के लिए गए हुए थे। पैमाइश के दौरान विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। लेखपाल के मुताबिक शुक्रवार को रास्ते का सीमांकन किया जा रहा था। इसी दौरान पैमाईस से नाराज प्रधानपति श्याम अचल राजभर, अनिल राजभर,अभय राजभर,जितेंद्र राजभर और रविंदर राम ने लोहे की राड से लेखपाल की पिटाई कर सरकारी नक्शा फाड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को इस मामले में आरोपित श्याम अचल राजभर और रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment