कार्यकर्ताओ के दम पर भाजपा रचने जा रही आजमगढ़ में इतिहास--सूर्यप्रताप शाही
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर में सोमवार को देर शाम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ की संघटनात्मक बैठक आयोजित की गयी।जहां मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे। भाजपा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से चुनाव के संबंध में बूथ से लेकर विधानसभा स्तर पर समीक्षा किए। बैठक को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की हमें भाजपा के पक्ष में 51% से ऊपर मत ले जाना है और यह काम हम अपने बूथ प्रमुख और कार्यकर्ताओं के बल पर करने जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा की केंद्र और प्रदेश की सरकार के द्वारा बीते 10 सालों में किए गए विकास कार्यों जिसमें गांव का कोई व्यक्ति ऐसा नहीं कोई घर ऐसा नहीं बचा है जिसे केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ न मिला हो। चाहे वह अंतिम व्यक्ति तक बिजली पहुंचाना। आजमगढ़ में एक लाख से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को आवास,70 से 80 हजार लोगों को वृद्धा, 60 हजार विधवा पेंशन, केंद्र और प्रदेश के विकास कार्यों के दम
पर हम आजमगढ़ का इतिहास बदलने जा रहे हैं। और कार्यकर्ताओं के दम पर हम आजमगढ़ के लोकसभा में 51% से ज्यादा वोट भाजपा को मिलने जा रहा है। कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने एकात्म मानव बाद और कश्मीर से 370 धारा को हटाना,अयोध्या में भव्य राम मंदिर, आजमगढ़ में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय,संगीत महाविद्यालय,हवाई अड्डा आदि तमाम उपलब्धियां हैं। जिनके दम पर हम यूपी की 80 लोकसभा की सीटें जीतने जा रहे हैं। हमे प्रधानमंत्री के विकास को घर घर तक पहुंचाने की जरूरत है।क्यो की अब हमारे पास 60 दिन से कम बचा है इस लिए हमे बूथ से बुथ एव घर से घर जाकर कमल को मजबूत करने की जरूरत है।
इस दौरान लक्ष्मण मौर्या,श्रीकृष्ण पाल जिलाध्यक्ष,वंदना सिंह,अरबिंद जायसवाल,दिनेश लाल निरहुआ,दिवाकर सिंह,मनोज श्रीवास्तव,विनोद उपाध्याय,महेश्वरी कांत पांडेय लोकसभा संयोजक आदि रहे।
No comments:
Post a Comment