Thursday, April 4, 2024

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग 10 विस्वा खड़ी फसल राख।

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग 10 विस्वा खड़ी फसल राख।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव में बुधवार को देर शाम बिजली के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से आशीष सिंह के गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते 10 विस्वा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। बेरमा ग्राम निवासी आशीष सिंह की गांव के सिवान में गेहूं की फसल बोई गई थी।फसल के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है। बुधवार को देर शाम हवा के झोंके से बिजली के तार आपस में टकरा गए। जिससे निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई।हवा की तेज झोंकों के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण सिवान की ओर दौड़े आसपास की फसलों को काटकर अलग किया गया और ट्यूबवेल से पानी चला कर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद भी 10 विस्वा फसल जलकर बर्बाद हो गई।

No comments:

Post a Comment