मामूली विवाद में किराना व्यापारी की चाकू गोंदकर हत्या,मारपीट मे तीन घायल।
कपड़े में लगे चिंलगम की दाग छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नथ्थूपुर गांव में रविवार को रात में लगभग 8:30 बजे कपड़े में लगे दाग को छुड़ाने को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष ने किराना व्यापारी अब्दुल कलाम की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।
बीच बचाव करने आए तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। नथ्थूपुर गांव में अब्दुल कलाम की किराना की दुकान है। शुक्रवार जुम्मे के दिन उसकी दुकान पर गांव का ही अहमद पुत्र अजमल सामान खरीदने के लिए गया था।दुकान के दीवार पर चिलगम चपकी हुई थी। सामान लेते समय अहमद के कपड़े में चिलगम का दाग लग गया।अहमद ने अब्दुल कलाम के बेटे अब्दुल करीम से दाग छुड़ाने को कहा तो उसने कहा कि में क्यूं दाग छुडाऊं। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर कहा सुनी हो गई।धमकी देते हुए अहमद चला गया। रविवार को नमाज के बाद लगभग 8:30 बजे अहमद उसके भाई शाहबाज, रहमत और शादाब ने नमाज पढ़कर लौट रहे अब्दुल कलाम,अरफात,अबूजर को घेर लिया और मारना पीटना शुरू कर दिया। घायल अब्दुल कलाम और दो अन्य लोगों को लेकर परिवार के लोग पहले जीयनपुर एक निजी अस्पताल में गए। डॉक्टर ने नाजुक स्थिति देते हुए तुरंत सदर अस्पताल के लिए अब्दुल कलाम को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अब्दुल कलाम को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामूली विवाद में हुई मारपीट में अब्दुल कलाम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके तीन पुत्र और दो पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment