शार्ट सर्किट से घर में लगी आग नकदी सहित हजारों का सामान खाक।
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बुझाई गई आग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टड़वा बद्दोपुर मोहल्ले में सोमवार को दिन में लगभग 10:30 बजे कृष्णानंद मोदनवाल के घर के ऊपरी तल पर विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घर के लोग मकान के निचले तल पर मौजूद थे। आग लगने के थोड़ी देर बाद ही मकान से आग की लपट और धुआं निकलने लगा तब परिवार के लोगों को जानकारी हुई। आसपास के ग्रामीणों ने पानी से आग पर काबू पाया। इस बीच कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तब आग पूरी तरह से बुझाया गया। जीयनपुर कस्बे के टड़वा बद्दोपुर मोहल्ले में कृष्णानंद मोदनवाल पुत्र गिरधारी मोदनवाल का मकान है।सोमवार को सुबह लगभग 10:30 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से घर के ऊपरी तल पर आग लग गई।आग से घर में रखा लगभग चालीस हजार नकद,राशन,रजाई गद्दा एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गयें।आग से कृष्णानंद की पत्नी रागनी और रोहित मोदनवाल की पत्नी के जेवर और नकदी भी जल गए।
No comments:
Post a Comment