Saturday, February 19, 2022

ड्रोन कैमरा से फ्लैग मार्च की हुई निगरानी।

ड्रोन कैमरा से फ्लैग मार्च की हुई निगरानी।

भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे व बागखालिस और खालिसपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया वहीं ड्रोन कैमरे से फ्लैग मार्च की निगरानी की गई।जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव व रौनापार थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय के साथ जीयनपुर पुलिस ने जीयनपुर कस्बे के अजमतगढ़ मार्ग दोहरीघाट मार्ग आजमगढ़ मार्ग व बिलरियागंज मार्ग के साथ समता नगर, नौशहरा, कुरेश नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जनपद से आई हुई ड्रोन कैमरे की टीम ने जीयनपुर कस्बे में चल रहे फ्लैग मार्च की निगरानी की। जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने लोगों को भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित किया।भ्रमण कर कस्बे में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव में लोगों को मतदान करने के लिए बल दिया इस दौरान चुनाव में किसी भी प्रकार की आराजकता करने पर उनके विरुद्ध पुलिस बल कड़ाई से कार्य करेगा वही जीयनपुर के उपरांत बागखालिस बाजार व खालिसपुर में भी ड्रोन कैमरे के साथ पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया लोगों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च करने व ड्रोन कैमरा को लोग उत्साह पूर्वक देख रहे थे। वही चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च पर आपस में चर्चा परिचर्चा करते रहे।

No comments:

Post a Comment