वंदना सिंह ने नामांकन के उपरांत की जनसभा।
पति की हत्या के बाद न्याय के लिए लड़ रही हूँ लड़ाई:वंदना सिंह
मेरी लड़ाई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सहयोग किया और सुरक्षा का दिया आश्वासन।
सगड़ी के विकास के लिए दोहराई प्रतिबद्धता।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह ने नामांकन के उपरांत सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर में जनसभा की।इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पति की हत्या के उपरांत हत्या के आरोपी उत्तर प्रदेश के माफिया जो मेरे क्षेत्र से हैं से न्याय की लड़ाई न्यायालय में लड़ रही हूं इस दौरान मेरे पति के हत्या के गवाह अजीत सिंह की गोली मारकर लखनऊ में हत्या कर दी गई मैं और मेरे बड़े भाई। सन्तोष सिंह टिप्पू अपने पति की हत्या में मुख्य गवाह थे। जिनकी गवाही न्यायालय में हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरे इस न्याय की लड़ाई में भरपूर सहयोग दिया और सुरक्षा का आश्वासन दिया है। मेरी लड़ाई न्याय के लिए जारी रहेगी अब में पूर्ण रूप से आपकी सेवा और सगड़ी के विकास के लिए समर्पित रहूंगी। विधानसभा का चुनाव एक तरफ कानून का शासन तो दूसरी तरफ अराजकता है। अराजकता के विरुद्ध न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहूंगी। आपके सहयोग आशीर्वाद से इस क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया है और बढ़ाने का कार्य करूंगी। इस दौरान जय श्री राम और योगी आए हैं के नारों से पंडाल गूंजता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह पप्पू संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया इस दौरान पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू,नागेंद्र पटेल,विजय पटेल,गोपाल शरण सिंह,मोहनलाल,शिव कुमार मौर्य, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment