पोस्टल बैलट से मतदान आज से।
पोलिंग पार्टियां सुबह 7:00 बजे होंगी रवाना।
तहसील सभागार में मतदान के लिए कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित।
पोस्टल बैलट मतदान की कराई जाएगी वीडियो ग्राफी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा में दिव्यांग 80 वर्ष अधिक वृद्ध मतदाताओं को पोस्टल बैलट मतदान के लिए तैयारी हुई पूरी तहसील सभागार में कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित शनिवार की सुबह 7:00 बजे सगड़ी तहसील से पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा रवाना।
जानकारी के अनुसार सगड़ी विधानसभा में 189 व गोपालपुर विधानसभा में 147 चिन्हित मतदाताओं से सहमति पत्र लिया गया है। जिनको पोस्टल बैलट से मतदान शनिवार से कराया जाएगा। सगड़ी तहसील से शनिवार की सुबह 7:00 बजे पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा पोस्टल बैलट से मतदान के पश्चात सगड़ी तहसील पर निर्मित स्ट्रांग रूम में पोस्टल बैलट को रखा जाएगा। जिसके लिए सगड़ी विधानसभा में 7 सेक्टर बनाए गए हैं व गोपालपुर विधानसभा में आठ सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर के लिए तहसील परिसर में सहायक निर्वाचन अधिकारी के द्वारा एक बैग का निर्माण किया गया है। जिसमें चुनाव सामग्री लिफाफा, रूट चार्ट,ऑब्जर्वर ,अमिट स्याही, पेन,लाहा इत्यादि आवश्यक सामग्री रखी गई है। वहीं टीम में पीठासीन अधिकारी प्रथम और पीठासीन अधिकारी द्वितीय, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुरक्षाकर्मी के साथ वीडियोग्राफी करने के लिए एक व्यक्ति शामिल हैं। प्रत्येक सेक्टर के लिए एक गाड़ी में सभी लोग सवार होकर पोस्टल बैलट से मतदान करायेगे मतदान के दिन सहायक निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक पोस्टल बैलट मतदान का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। वही सगड़ी तहसील सभागार में शुक्रवार को तहसील सभागार में दिन में 2:00 बजे से सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के चयनित मतदान कर्मियों का निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट से मतदान में गोपनीयता भंग ना हो जिसके लिए पूरी टीम सावधान रहेगी पोस्टल बैलट से मतदान करने के लिए सहमति पत्र लिया गया है। चिन्हित दिव्यांग व 80 वर्ष से वृद्ध व्यक्ति से मतदान कराया जाएगा मतदान करने में असमर्थ होने पर एक व्यक्ति पर एक सहयोगी रख सकते हैं वही इस दौरान भीड़ इकट्ठा ना होने पाए कोई भी व्यक्ति फोटो व वीडियो मतदान की नहीं लेगा इस दौरान फोन वर्जित रहेगा पोस्टल बैलट मतदान में किसी भी कर्मचारी की अनुपस्थित व शिथिलता पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचन अधिकारी सगड़ी गौरव कुमार गोपालपुर निर्वाचन अधिकारी विशाल सहायक निर्वाचन सगड़ी राजीव कुमार शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी गोपालपुर प्रियंका सिंह सहित इस सेक्टर मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी प्रथम द्वितीय माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment