मारपीट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी श्याम सुन्दर पुत्र बुद्धूराम ग्राम सुन्दर सराय बल्लो द्वारा जीयनपुर स्थानीय थाना पर अभियुक्तगण 1.रामचरन 2. हरिचरन पुत्र दियादास 3. बाबू लाल 4. सुग्गन 5. विधि पुत्र हरिचरन 6.रामवृक्ष पुत्र ईनरू 7.पंकज पुत्र नन्दलाल निवासीगण सुन्दर सराय बल्लो थाना जीयनपुर द्वारा वादी के भाभी लालमती को गन्दी गन्दी गाली गुप्ता देना मना करने पर वादी के लड़के व परिवारीजन को घर में घुसकर लाठी डण्डा, ईंट पत्थर से बुरी तरीके से मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देना मारपीट के दौरान वादी के लड़के विजय के सिर में गम्भीर चोटे आ जाने से मौके पर बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 23/2022 धारा 34/308/336/455/323/504/506 भादवि पंजीकृत कराया गया था। जिसमें उ.नि. छुन्ना सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त बाबूलाल पुत्र रामचरन निवासी सुन्दर सरायबल्लो जीयनपुर को बवाली मोड से समय करीब 4:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
No comments:
Post a Comment