माफिया डाँन टॉप टेन अपराधी कुण्टू सिंह की तीन मंजिला भवन प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही।
पूर्व प्रमुख अजित सिंह की हत्या से बौखलाया पुलिस प्रशासन।
5 नवम्बर को ध्वस्तीकरण की नोटिस की गई थी चस्पा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के जीयनपुर बाजार में आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर स्थित टॉप टेन माफिया डॉन ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की तीन मंजिला भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू की। जिससे पूरा जीयनपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। इसके पूर्व पुलिस ने आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर दो जगहों से रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जिससे छोटे बड़े वाहन रजादेपुर मोड़ से एवं अंजान शहीद के चुनहवा मार्ग से होकर मनिकाडीह बाजार से होते हुए गाड़ियों को निकाला गया। यह कार्रवाई लगभग 1:30 बजे पुलिस प्रशासन ने शुरू की जहां पहले भवन को ध्वस्तीकरण करने के लिए जिलाधिकारी आजमगढ़ के द्वारा 940 पत्रांक संख्या से आदेश जारी किया गया था। जिस पर पुलिस ने नगर पंचायत द्वारा 05 नवम्बर को नोटिस चस्पा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए एक सप्ताह में जवाब मांगा था। पर कोई जवाब नहीं दिया गया। जिस पर गुरुवार को पुलिस ने 117 वर्ग मीटर के भवन को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। जिसकी बाजारु कीमत मूल्य लाखो रुपये आंकी गयी है। जबकि लखनऊ के विभूति खंड में कल बुधवार को देर रात मोहम्मदाबाद गोहना मऊ जनपद के पूर्व प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने जीयनपुर बाजार में बड़ी कार्रवाई की है। अबतक के जनपद की किसी भी माफिया डान के खिलाफ यह पहली बड़ी कार्रवाई है। जिसमें उनके मकान को ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। वही जब लगभग 1:30 बजे के आसपास पूरा जीयनपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया जिसको देख कर बाजार वासी सहम गए थे और कुछ देर बाद जब पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली। मकान का ताला जो सील किया गया था। उसे खोला गया एवं उसके उपरांत जेसीबी मशीनों से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान आसपास की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। जिससे कि अन्य कोई घटना ना होने पाए। दुकानों और घरो में जो लोग थे उन सभी को बाहर निकाल दिया गया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह की देखरेख में पूरी कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर एडीम प्रशासन नागेंद्र प्रताप सिंह,एस पी ग्रामीण सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह,तहसीलदार सगड़ी विजेंद्र कुमार उपाध्याय,सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव,अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव,जिला विकास प्राधिकरण के प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता अखिलेश कुमार वर्मा मौजूद थे साथ ही साथ जीयनपुर महाराजगंज कंधरापुर कप्तानगंज मुबारकपुर तहबरपुर रौनापार आदि थानों की पुलिस फोर्स एवं एक प्लाटून पीएसी मौके पर मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment