Sunday, January 17, 2021

अमरजीत सिंह अध्यक्ष ,मंत्री बने मनोज श्रीवास्तव सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का गठन।

सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का गठन
अमरजीत सिंह अध्यक्ष,मंत्री बने मनोज श्रीवास्तव।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के तत्वाधान में पूर्वांचल उपाध्यक्ष नकुल चौधरी और पूर्वांचल कोषाध्यक्ष आकाश कुमार मौर्य के नेतृत्व में खण्डीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अमरजीत सिंह को अध्यक्ष ,हरिश्चंद्र यादव को उपाध्यक्ष, अनिल यादव को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार श्रीवास्तव को मंत्री और भोला नाथ तिवारी को संगठन मंत्री सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। वही चुनाव अधिकारी अश्वनी सिंह बस्ती जिला उपाध्यक्ष को बनाया गया था। खंडीय निर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा में अपने कर्मचारियों की हक की  लड़ाई हमेशा लड़ता रहूंगा। अगर कहीं भी कोई भी परेशानी आती है तो उनके साथ रहकर उनके न्याय के लिए संघर्ष करूंगा किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वही मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा की आज जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है। उसका भली भातिं निर्वहन करने का प्रयास करूंगा किसी भी कर्मचारी को कोई भी परेशानी होती है तो उसकी सूचना मुझे दे। इस दौरान संविदा के कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment