सगड़ी अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
अधिवक्ता समिति व न्यायालय में संतुलन स्थापित करने पर उपजिलाधिकारी ने दिया बल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़,)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित का शपथ ग्रहण समारोह सगड़ी सभागार में संपन्न हुआ।
आज नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया वही स्वागत गीत प्रस्तुत किया वही मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह जिला बार कलेक्ट्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय यादव व मंत्री वालकेश्वर त्रिपाठी का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी के चेयरमैन मनकेश्वर मिश्रा में नवनिर्वाचित पदाधिकारी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह मंत्री पति राम यादव कोषाध्यक्ष रमेश यादव सह मंत्री वेद प्रकाश शुक्ल संजय राय राजेश कुमार व उपाध्यक्ष के पद पर हरेंद्र सिंह अखिलेश राय परमहंस मोरे को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहां की अधिवक्ता व न्यायालय के बीच सामंजस्य बनाकर ज्यादा से ज्यादा न्यायालय के संचालन पर बल दिया जिससे कि लंबित पड़े वादों का निपटारा किया जा सके। वही कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष रणविजय यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि अधिवक्ता गरीब व असहाय की लड़ाई के लिए आगे आएं जिससे सभी को न्याय उपलब्ध हो सके।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश राय निजामाबाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल कुमार राय पूर्व मंत्री अरविंद पाठक अजय सिंह अवनीश राय प्रदीप राय आशीष मिश्रा अमरिंदर सिंह सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment