पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार। कोतवाल नन्द कुमार तिवारी के द्वारा वांछित अभियुक्तों के यहां दबिश देकर वापस थाना आ रहे थे कि जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश सगड़ी तहसील की तरफ से आजमगढ़ की तरफ सुपर स्पेलेण्डर गाड़ी से जाने वाले है। मुखबिर की इस सूचना पर उपनिरीक्षक संजय सिंह ने सरकारी वाहन को अशरफपुर मोड़ के पास आड़ में खड़ी कर आने वाले व्यक्तियो का इंतजार करने लगे। थोडी ही देर में एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी तो मुखबिर ने इशारे से बताया कि ये वही बदमाश है जिन्हे मैने आप को बताया है। अचानक सामने आने पर मोटरसाइकिल चालक को टार्च की रोशनी देकर रुकने का ईशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल की गति को धीमी किया और चालक ने कहा कि अरे पुलिस है। सोफियान गोली चलाओ और पीछे बैठे व्यक्ति ने उ0नि0 को लक्ष्य कर फायर कर दिया। जो सर के ऊपर से निकल गयी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनो बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों से इनका नाम पता पूछा गया तो फायर करने वाला जो पीछे बैठा था। उसने अपना नाम सोफियान पुत्र जुम्मन निवासी समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर बताया। तलाशी में इसके इसके पास से एक तमंचा 315 बोर व पहने हुए जींस पैंट की बायी जेब से एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। कट्टे को मौके पर खोल कर देखा गया तो चेम्बर में एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर मिला जिसे निकाल कर अलग किया गया। वही दूसरे ने अपना नाम शिवम यादव पुत्र लच्छी राम यादव निवासी ग्राम आरिफपुर बनौरा थाना जीयनपुर बताया। तलाशी में इसके पास से कुछ नही मिला। पकड़ी गयी मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में कागजात मांगा गया तो नही दिखा सकें। पूछ ताछ पर दोनो ने बताया कि हम दोनो किसी कार्य के लिए एक जगह जा रहे थे कि आप लोगो ने हम लोगो को पकड़ लिया। पकड़े गये दोनो अभियुक्तों को धारा 307 व 3/25 आर्म एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment