Thursday, March 12, 2026

यूजीसी की संशोधित नियमावली लागू करने को अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति को भेजा पत्रक।

यूजीसी की संशोधित नियमावली लागू करने को अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा पत्रक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति के वकीलों ने यूजीसी की संशोधित नियमावली को लागू करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील सगड़ी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित पत्र तहसीलदार को सौंपा।राष्ट्रपति को प्रेषित पत्रक में कहा गया कि हम लोग गरीबों किसानों पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध मुखरता से आवाज उठाते हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए कार्य भी करते हैं। सत्ता तथा शासन द्वारा गलत तरीके से किया जा रहे हैं कार्यों का वैधानिक तरीके से विरोध भी करते हैं। देश में बनाये गए नियमों कानून का पारदर्शी तरीके से विश्लेषण अधिवक्ता समाज करता है। वर्तमान समय में कमजोर वर्ग के खिलाफ अन्याय और अत्याचार के क्रम में उच्च शिक्षण संस्थान विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा यूजीसी की संशोधित नियमावली लागू की गई लेकिन कुछ लोगों से दबाव में न्यायालय द्वारा उसे स्थगित कर दिया गया।हमारी मांग है कि देश की उच्च शिक्षण संस्थानों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा लाई गई नई नियमावली को तत्काल लागू किया जाए, विश्वविद्यालय की नई नियमावली के तर्ज पर देश में सभी संवैधानिक संस्थाओं में भी जातियां एवं सामाजिक आधार पर भेदभाव के विरुद्ध नए नियम बनाए जाएं ताकि कमजोर वर्ग को न्याय मिल सके और उनके साथ कोई भेदभाव अत्याचार ना हो। इस अवसर पर सूर्यभान सरोज,सुदामा राम अजय कुमार,अरविंद कुमार, प्रमोद यादव,सन्तोष कुमार, संजय कुमार,वीरेंद्र कुमार, राधेश्याम यादव,रवि कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment